IPL 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया। पहली बार चेन्नई आज इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में मैदान पर उतरी और जीत दर्ज की। दोनों टीमों का यह 9वां मैच था और सीएसके को यहां तीसरी जीत मिली। चेन्नई को 6 मैचों में हार मिली है और पॉइंट्स टेबल में टीम के 6 अंक हो गए हैं लेकिन तालिका में टीम 9वें स्थान पर बरकरार है। दूसरी तरफ लगातार पांच जीत के बाद पिछला मैच गुजरात टाइटंस से हारने के बाद सनराइर्ज हैदराबाद को लगातार दूसरी हार मिली है। हैदराबाद के 9 मैचों में 5 जीत और चार हार के बाद 10 अंक हैं और टीम चौथे स्थान पर ही काबिज है। इस सीजन में अगर टीम 14 में से 8 मैच भी जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं यह कहना मुश्किल है। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी चेन्नई अंतिम-4 की रेस में है अगर अपने बचे हुए सभी 5 मैच जीतती है।