आईपीएल के 15वें सीजन में आज इस सीजन की नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य को लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने 3 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। लखनऊ की जीत के हीरो एविन लुईस, डी कॉक और आयुष बदोनी रहे। लखनऊ की आईपीएल इतिहास में पहली जीत है जबकि चेन्नई की इस सीजन ये लगातार दूसरी हार है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, एंड्रू टाई, रवि बिश्नोई, आवेश खान।