वहीं बैंगलोर की 8 मैचों में यह तीसरी हार थी। आरसीबी के भी पांच जीत के बाद 10 अंक हैं लेकिन इस हार के बाद टीम दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और आरसीबी को 68 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में सनराइजर्स ने 8 ओवर में ही महज एक विकेट गंवाकर 69 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। 8 ओवर में हैदराबाद ने 69 रनों का आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 47 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल में इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
अभिषेक शर्मा अच्छी पारी के बाद 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हर्षल पटेल ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। लेकिन हैदराबाद जीत से महज 5 रन दूर है।
हैदराबाद ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 56 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 14 ओवर में टीम को 13 रन और चाहिए हैं।
अभिषेक शर्मा ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। 69 रनों के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद ने 5 ओवर में 42 रन बना लिए हैं। अभिषेक 21 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हैदराबाद ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन और उनके साथी ओपनर अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे हैं और दोनों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है।
आसान 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने दो ओवर में 10 रन बिना किसी विकेट के बना लिए हैं। आरसीबी के गेंदबाजों के हौसले पस्त हैं।
टी नटराजन ने वानिंदु हसरंगा को 8 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को 65 रन पर 9वां झटका दे दिया है। इस पारी में यह उनका तीसरा विकेट है।
आरसीबी की टीम बुरी तरह लड़खड़ाने के बाद 15 ओवर में 8 विकेट पर 65 रन बना पाई है। वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड क्रीज पर हैं।
टी नटराजन ने हर्षल पटेल को 4 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। यह उनका दूसरा विकेट है। इसी के साथ आरसीबी ने 55 रन पर आ8 विकेट गंवा दिए हैं।
आरसीबी ने 49 रन पर सातवां विकेट गंवा दिया है। उमरान मलिक ने एकमात्र बल्लेबाज बचे शाहबाज अहमद को 7 रन पर पवेलियन भेज दिया है।
दिनेश कार्तिक को भी जगदीश सुचित ने विकेट के पीछे कैच आउट करवाकर आरसीबी को 47 पर पर छठा झटका दे दिया है। इसी ओवर में उन्होंने सुयश प्रभुदेसाई को भी पवेलियन भेजा था।
आरसीबी ने 47 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। जे सुचित ने अपने पहले ओवर में ही सुयश प्रभुदेसाई को स्टम्प आउट करवाकर हैदराबाद को पांचवीं सफलता दिलाई।
आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद टीम ने पूरे पॉवरप्ले में 31 रन बनाकर चार बड़े विकेट गंवा दिए। मार्को यानसेन ने तीन और टी नटराजन ने एक विकेट अपने नाम किया।
आरसीबी ने 20 रन पर अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। ग्लेन मैक्सवेल अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन टी नटराजन के ओवर में वह केन विलियम्सन के शानदार कैच के बाद पवेलियन लौट गए।
8 रन पर तीन विकेट के बाद चौथे ओवर में और यानसेन के दूसरे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने बैक टू बैक दो चौके जड़ दिए हैं। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 20 रन पर तीन विकेट।
आरसीबी ने 8 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। मार्को यानसेन ने तीन विकेट इस ओवर में अपने नाम किए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) के बाद विराट कोहली (0) और अनुज रावत (1) का उन्होंने शिकार किया।
विराट कोहली पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन ने एक के बाद आरसीबी को दो बड़े झटके दिए।
आरसीबी को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने बड़ा झटका दे दिया है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस चार रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में एक चौका खाने के बावजूद किफायती शुरुआत करते हुए सिर्फ पांच रन दिए।
फाफ डु प्लेसिस ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला है। उन्होंने शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए गेंद को सीमा रेखा से पार पहुंचाया।
हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंक रहे हैं और सामने हैं बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और उनके साथी ओपनर अनुज रावत।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुडेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियम्सन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ऐडेन मारक्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जे सुचित, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी. नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने लगातार सातवां टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी आज पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
बैंगलोर और हैदराबाद के बीच होने वाले 36वें मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और 7.30 बजे से लाइव एक्शन शुरू होगा।
संपादक की पसंद