1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 RCB vs GT: जानें कब, कहां और कैसे देखें RCB और गुजरात के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 RCB vs GT: जानें कब, कहां और कैसे देखें RCB और गुजरात के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2022 12:09 pm IST,  Updated : May 19, 2022 12:09 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022,GT vs RCB,IPL,IPL Live Streaming,GT vs RCB Live Streaming,GT vs RCB IPL 2022,GT vs RCB IPL - India TV Hindi
आईपीएल 2022 में आरसीबी और गुजरात के बीच हुई पहली भिड़ंत के बाद दोनों टीमों के कप्तान  Image Source : IPLT20.COM/'BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए लीग चरण में यह आखिरी मैच है। एक तरफ गुजरात की टीम अपने 13 में से 9 मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं आरसीबी के पास अभी सिर्फ 14 अंक है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में गुजरात को हराना होगा।

सीजन-15 में नई टीम के रूप में लीग में शामिल हुई गुजारत टाइटंस अपने प्रचंड फॉर्म में है। ऐसे में आरसीबी के लिए आज का यह मैच किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगी। टीम के लिए गुजरात के खिलाफ यह मैच करो या मरो का है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानाकियां।

कहां खेला जाएगा आरसीबी और गुजरात के बीच का मुकाबला ?

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2022 का 67वां मैच 19 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा आरसीबी और गुजरात के बीच का मैच ?

आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं आरसीबी और गुजरात के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल