1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2024: केएल राहुल सीजन का पहला मैच खेलेंगे या नहीं, LSG कोच जस्टिन लैंगर ने दी ये अपडेट

IPL 2024: केएल राहुल सीजन का पहला मैच खेलेंगे या नहीं, LSG कोच जस्टिन लैंगर ने दी ये अपडेट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 21, 2024 07:13 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 07:13 am IST

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने के लिए एनसीए से मंजूरी कुछ दिन पहले ही मिली। वहीं एलएसजी टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई है कि राहुल सीजन का पहला मुकाबला खेलेंगे।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को जयपुर के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलना है। आईपीएल के आगामी सीजन में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी मैदान पर खेलने उतरेंगे जो पिछले कुछ समय से अनफिट या फिर चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे थे। इसी में एक नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल का भी शामिल है, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने के बाद चोटिल हो गए थे और आखिरी के चार मुकाबले नहीं खेल सके थे। अब राहुल को आईपीएल 2024 सीजन में खेलने के लिए नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) से मंजूरी मिल गई है। वहीं उनके पहले मुकाबले में खेलने को लेकर अब लखनऊ टीम के नए हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी बड़ी अपडेट दी है।

हर कोई उनको देखने के लिए उत्सुक

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें आज रात होने वाले 2 प्रैक्टिस मैच में खेलने के लिए दोपहर तक आना था लेकिन यात्रा में देरी की वजह से वह यहां नहीं आ पाए। वह अभी इस सीजन एक बार भी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं ऐसे में सभी नए खिलाड़ी उनके साथ जुड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं। हम जानते हैं कि किसी भी खिलाड़ी के लिए चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं होता है जिसके लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। राहुल ने अभ्यास किया है और उन्होंने घंटो नेट्स पर बिताने के साथ कई बॉल हिट किए हैं। उम्मीद है कि वह सीजन के हमारे पहले मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

राहुल का प्रदर्शन उन्हे टी20 वर्ल्ड कप में दिला सकता जगह

आईपीएल 2024 का सीजन खत्म होने के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा, ऐसे में इस बार ये टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। इसी को लेकर जस्टिन लैंगर ने अपने बयान में आगे कहा कि अगर टीम अच्छा करती है तो हर किसी को ईनाम मिलता है । केएल अगर लखनऊ टीम को आईपीएल खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने अच्छी कप्तानी, अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी विकेटकीपिंग की है। राहुल टीम को पहला आईपीएल खिताब दिला पाते हैं तो टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में उनकी जगह तय होनी चाहिये। राहुल पिछले आईपीएल सीजन के बीच में ही चोटिल हो गए थे, जिसके वजह से वह पूरे मुकाबले भी नहीं खेल सके थे।

(PTI INPUTS)

ये भी पढ़ें

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह खेलेगा ये खिलाड़ी

T20 World Cup से पहले रिटायरमेंट से वापसी के लिए तैयार ये खिलाड़ी, पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल