PBKS vs CSK Highlights, IPL 2022 Match 38
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से हरा दिया है। चेन्नई को 8 मैचों के बाद सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब किंग्स को 8वें मैच में चौथी जीत मिली है। इस मैच में पहली पारी में शिखर धवन ने नाबाद 88 रन बनाए। चेजिंग में चेन्नई के अंबाती रायडू ने 39 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने पासा पलटा और आखिरी में मैच सीएसके की झोली से निकालकर अपने नाम कर लिया।पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स छठी हार के बाद 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर ही बनी हुई है। तो पंजाब किंग्स के चौथी जीत के बाद अब 8 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में 8वें से छठे स्थान पर आ गई है। यह इस सीजन का दूसरा दौर चल रहा है और दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। लगातार हार के बाद पंजाब को आखिरकार जीत मिल गई है।