1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs PBKS Dream11 Prediction : ये है आज की सबसे धाकड़ टीम, जानिए कप्तान और उपकप्तान

RCB vs PBKS Dream11 Prediction : ये है आज की सबसे धाकड़ टीम, जानिए कप्तान और उपकप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2022 03:51 pm IST,  Updated : May 13, 2022 03:51 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बात करें तो ये टीम अभी अंक तालिका में नंबर चार की पोजीशन पर है। वहीं, पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर है।

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : PTI

IPL 2022 RCB vs PBKS Dream11 Prediction: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings, Brabourne Stadium pitch report and weather in Mumbai today match

आईपीएल 2022 में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला होना है। इस आईपीएल में ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने होने जा रही हैं। फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बात करें तो ये टीम अभी अंक तालिका में नंबर चार की पोजीशन पर है। वहीं, मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर है। आरसीबी ने अब तक इस साल 12 मैच खेले हैं और उसमें से सात मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स अपने 11 मैच खेल चुकी है और पांच मैच इस टीम ने जीते हैं। इससे पहले जब इन दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई थी, तब पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया था। 

आरसीबी इस वक्त प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के मुहाने पर खड़ी है। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आज का मैच हर हाल में जीता जाए। वहीं, पंजाब किंग्स पर अब बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर आज का मैच पंजाब की टीम हारी तो बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर जीत गई तो प्लेऑफ की संभावनाएं जीवित रहेंगी। पंजाब किंग्स को केवल आज का ही मैच नहीं, अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है। 

पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी मैच में क्या हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम 

विकेट कीपर : जॉनी बेयरस्टो, दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज : विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी, शिखर धवन, भानुका राजापक्षे
आलराउंडर : ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टेन
गेंदबाज : कगिसो रबाडा, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड

आसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
आरसीबी और पंजाब किंग्स के मैच में आप किसी आलराउंडर को कप्तान बना सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टेन इसके लिए सही हो सकते हैं। ये दो मि​डल आर्डर में खेलने के लिए आते हैं और गेंदबाजी से भी विकेट ​दिलाने में कामयाब हो जाते हैं। वैसे भी अब पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार हो गई हैं। वहीं उपकप्तान के तौर पर जोश हेजलवुड या फिर कगिसो रबाड़ा में से किसी को बनाया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से रन ज्यादा नहीं बन रहे हैं और छोटे स्कोर के मैच हो रहे हैं, ऐसे में किसी गेंदबाज को ही कप्तान और उपकप्तान बनाना फायदे का सौदा हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल