1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO : रियान पराग पर सूर्य कुमार यादव ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर तहलका

VIDEO : रियान पराग पर सूर्य कुमार यादव ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर तहलका

 Published : May 25, 2022 04:33 pm IST,  Updated : May 25, 2022 04:33 pm IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्य कुमार यादव ने भी इसी को लेकर एक ट्विट कर दिया। इसके बाद तो मानो तहलका ही मच गया। 

Surya Kumar Yadav-Riyan Parag- India TV Hindi
Surya Kumar Yadav-Riyan Parag Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • आईपीएल 2022 के क्वालीफायर में अपने व्यवहार से चर्चा में आए रियान पराग
  • रियान पराग ने दो बार की मैदान में गलत हरकत, ट्रोलर्स के निशाने पर आए
  • अब सूर्य कुमार यादव ने भी कर दिया रियान पराग को लेकर ताजा एक ट्विट

Riyan Parag Video : आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की जीत की बात कम हो रही है। बात हो रही है रियान पराग के व्यवहार की। जो टीम के लिए कोई बड़ा योगदान तो नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन हरकतें वे ऐसी करते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके बारे में खूब बातें होती हैं। रियान पराग मैच के दौरान ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे, उसके बाद वे लगातार टॉप पर ही रहे। सोशल मीडिया पर उनके बारे में बात हो रही रही थी कि इसी बीच टीम इंडिया के बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्य कुमार यादव ने भी इसी को लेकर एक ट्विट कर दिया। इसके बाद तो मानो तहलका ही मच गया। 

अपनी गलती से रन आउट हुए थे रियान पराग 

आईपीएल क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। आरआर की पारी की आखिरी गेंद तेज गेंदबाज यश दयाल ने डाला। उनके सामने जॉस बटलर थे, शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी की आखिरी गेंद पर रन तो एक ही था, लेकिन जॉस बटलर ने कोशिश की कि दो रन ले लिए जाएं। लेकिन वे सफल नहीं हुए और रन आउट हो गए। इसके बाद एक गेंद खेलने के लिए क्रीज पर अश्विन आए। आखिरी गेंद आफ स्टंप के बाहर थी और रविचंद्रन अश्विन ने इसे जाने दिया। इस बीच नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े रियान पराग भाग खड़े हुए। अश्विन क्रीज में ही खड़े थे और पराग भागे जा रहे थे। जब रियान पराग रन आउट हो गए, तो  ऐसा लगा कि वे अपने आउट होने का ठीकरा अश्विन पर फेंक दे रहे हैं। गलती रियान पराग की ही थी, लेकिन वे ​कुछ बिगड़े हुए नजर आए। इसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लोग कहने लगे कि रियान पराग ने ये गलत किय है, उन्हें सीखना चाहिए कि अपने सीनियर्स के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

सूर्य कुमार यादव ने किया रियान पराग को लेकर ये ट्विट 
पारी समाप्त होने के बाद जब राजस्थान रॉयल्स की टीम गेंदबाजी के लिए उतरी तो फिर एक घटनाक्रम सामने आया। इस बार वे देवदत्त पडिक्कल पर भड़क गए। जबकि यहां भी देवदत्त पडिक्कल की कोई गलती ही नहीं थी। रियान पराग ने देवदत्त पडिक्कल से कुछ कहा भी। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर ट्विट की बाढ़ सी आ गई और कोई भी उन्हें ​बख्शने के मूड में नहीं था। अब सूर्य कुमार यादव ने भी इस बारे में ट्विट किया है। सूर्य कुमार यादव ने लिखा कि मैदान पर गजब का रवैया। इसके बाद उन्होंने रियान पराग और आरआर बनाम जीटी हैश टैग का भी इस्तेमाल किया है। इससे समझा जा सकता है कि वे रियान पराग के बारे में ही लिख रहे हैं। सूर्य कुमार यादव का ट्विट सामने आने के बाद एक बार फिर हंगामा सा मच गया है। कुछ उनकी बात को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ लोग इसे ठीक नहीं मानते। 

यहां देखिए कैसे रन आउट हुए रियान पराग 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल