1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक के एक सीनियर अधिकारी ने किया आगाह, 2021 में भी मुश्किल है इसका आयोजन

ओलंपिक के एक सीनियर अधिकारी ने किया आगाह, 2021 में भी मुश्किल है इसका आयोजन

 Edited By: Bhasha
 Published : May 22, 2020 01:31 pm IST,  Updated : May 22, 2020 01:31 pm IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के वरिष्ठ अधिकारी जॉन कोट्स ने कहा कि अधिकारी अक्टूबर में यह तय करना शुरू करेंगे कि जुलाई 2021 में ओलंपिक कैसे होगा। 

olympics news, tokyo 2020, tokyo olympics, tokyo olympics logo, coronavirus, coronavirus lockdown, t- India TV Hindi
 tokyo olympic 2020 Image Source : GETTY

एक सीनियर ओलंपिक अधिकारी ने चेताया है कि स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को अगले साल भी कराने में कई कठिन चुनौतियां है खासकर जब कोरोना वायरस का वैक्सीन भी नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के वरिष्ठ अधिकारी जॉन कोट्स ने कहा कि अधिकारी अक्टूबर में यह तय करना शुरू करेंगे कि जुलाई 2021 में ओलंपिक कैसे होगा। 

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह न्यूज कोर की एक परिचर्चा में कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साफ तौर पर कहा है कि तोक्यो ओलंपिक दूसरी बार टाले नहीं जा सकते। 

यह भी पढ़ें-  लास वेगास में मुक्केबाजी की वापसी पर विचार कर रहा है नेवादा एथलेटिक आयोग

 

उन्होंने कहा ,‘‘हम इन्हें दोबारा स्थगित नहीं कर सकते। हम यह मानकर चलते हैं कि इसका कोई वैक्सीन नहीं है और अगर है भी तो सबको नहीं मिल सकता ।’’ 

कोट्स ने कहा कि ऐसे हालात में दुनिया भर से लाखों लोगों की मौजूदगी में ओलंपिक कैसे हो सकेंगे जिसमें 206 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा ,‘‘11000 खिलाड़ी, 5000 तकनीकी अधिकारी और कोच, 20000 मीडिया और 4000 आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा 60000 वालिंटियर। इतने सारे लोग होंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल