1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंकज आडवाणी ने सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री की

पंकज आडवाणी ने सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री की

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 07:22 am IST,  Updated : Feb 10, 2019 07:22 am IST

आडवाणी अपने 31वें राष्ट्रीय खिताब की कोशिश में हैं जबकि लक्ष्मण पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। 

पंकज आडवाणी ने सीनियर...- India TV Hindi
पंकज आडवाणी ने सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री की Image Source : PTI IMAGE

इंदौर: शीर्ष भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रेलवे के कमल चावला पर 5-2 से जीत दर्ज कर शनिवार को सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। 

इक्कीस बार के विश्व बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियन आडवाणी ने कमल पर 46-38, 08-95(73), 07-69(67), 114(98)-17, 54-19, 56-15, 71-38 से जीत हासिल की जबकि लक्ष्मण रावत ने 5-2 के इसी अंतर से आदित्य मेहता को शिकस्त दी। 

आडवाणी अपने 31वें राष्ट्रीय खिताब की कोशिश में हैं जबकि लक्ष्मण पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल