1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी के फैंस के लिए बड़ी खबर, जल्दी होगी अर्जेटीना टीम में वापसी

मेसी के फैंस के लिए बड़ी खबर, जल्दी होगी अर्जेटीना टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 09:35 pm IST

अर्जेटीना फुटबाल महासंघ (एएफए) के अध्यक्ष क्लॉडियो तापिया राष्ट्रीय में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं।

मेसी के फैंस के लिए बड़ी खबर, जल्दी होगी अर्जेटीना टीम में वापसी- India TV Hindi
मेसी के फैंस के लिए बड़ी खबर, जल्दी होगी अर्जेटीना टीम में वापसी Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना फुटबाल महासंघ (एएफए) के अध्यक्ष क्लॉडियो तापिया राष्ट्रीय में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, तापिया को इसमें कोई शक नहीं है कि मेसी टीम में जरूर वापसी करेंगे। 

जहां एक ओर तापिया को पूरी उम्मीद है, वहीं टीम के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी मेसी को अपनी हालिया टीम में शामिल नहीं किया है। 

उल्लेखनीय है कि मेसी ने अनिश्चितकाल के लिए अर्जेटीना टीम से अवकाश लिया है। ऐसे में उन्होंने इराक और ब्राजील के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैचों के लिए भी राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

तापिया ने 'टीवाईसी स्पोर्ट्स' को दिए बयान में कहा, "मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि मेसी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। हमें उन्हें समय देना होगा। जिस प्रकार से हम काम कर रहे हैं, हमें इस काम को जारी रखना होगा। मैं उन्हें अन्य लोगों की तुलना में बेहतर रूप से जानता हूं। ऐसे में उनकी वापसी के लिए मैं कोई समय निर्धारित नहीं करना चाहता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल