1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी चैम्पियंस लीग : अल वहदा ने एफसी गोवा को 2-0 से हराया

एएफसी चैम्पियंस लीग : अल वहदा ने एफसी गोवा को 2-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 30, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 01:11 pm IST

एएफसी चैम्पियंस लीग के अपने अंतिम मुकाबले में एफसी गोवा को अल वहदा के हाथों 0-2 से हार मिली।

AFC Champions League: Al Wahada beat FC Goa 2 0- India TV Hindi
AFC Champions League: Al Wahada beat FC Goa 2 0 Image Source : TWITTER/FCGOAOFFICIAL

फातोर्दा। एएफसी चैम्पियंस लीग के अपने अंतिम मुकाबले में एफसी गोवा को अल वहदा के हाथों 0-2 से हार मिली। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस मैच में एफसी गोवा अपने सभी विदेशी खिलाड़ियों और कोच जुआन फेरांडो के बगैर मैदान पर उतरा।

इन सब तमाम बातों के बावजूद एफसी गोवा ने वहदा को पहले हाफ में कोई गोल नहीं करने दिया। मैच का पहला गोल 61वें मिनट में हुआ। ऐसा लगा कि एफसी गोवा सिर्फ एक गोल के अंतर से मैच हारेगा लेकिन अंतिम मिनट में गोल करके वहदा ने यह मैच 2-0 से जीत लिया।

वहदा के लिए मैच का पहला गोल उमर खिरिबिन ने 61वें मिनट में किया जबकि दूसरा गोल 90वें मिनट मोहम्मद बारक्वेश ने किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल