1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस की वजह से एआईसीएफ ने 31 मई तक सभी प्रतियोगिताएं स्थगित की

कोरोना वायरस की वजह से एआईसीएफ ने 31 मई तक सभी प्रतियोगिताएं स्थगित की

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 02:10 pm IST

भरत सिंह चौहान ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘31 मई तक होने वाली सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्थगित कर दी गयी है और नयी तिथियों की सूचना जल्द दी जाएगी।’’ 

AICF postpones all contests due to corona virus- India TV Hindi
AICF postpones all contests due to corona virus Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शुक्रवार को 31 मई तक सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्थगित कर दी। एआईसीएफ ने राज्य संघों को भी 15 अप्रैल तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं से बचने के लिये कहा है।

एआईसीएफ के मानद सचिव भरत सिंह चौहान ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘31 मई तक होने वाली सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्थगित कर दी गयी है और नयी तिथियों की सूचना जल्द दी जाएगी।’’ 

एआईसीएफ ने राज्य संघों से 15 अप्रैल तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों के लिये राष्ट्रीय महासंघ जिम्मेदार या जवाबदेह नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल