1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एआईएफएफ ने रैफरी के मैदानी फैसले को सुधारा, फॉक्स के रेड कार्ड को बदला

एआईएफएफ ने रैफरी के मैदानी फैसले को सुधारा, फॉक्स के रेड कार्ड को बदला

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 03:04 pm IST

एआईएफएफ की समिति ने क्लब की इस फैसले के खिलाफ अपील पर इसकी वीडियो क्लिपिंग्स की समीक्षा की। समिति इस बात से संतुष्ट दिखी कि फॉक्स ने जानबूझकर गंभीर गलती या हिंसक व्यवहार नहीं किया था।

AIFF, Football- India TV Hindi
Red Card Image Source : GETTY

एससी ईस्ट बंगाल के डिफेंडर डैनी फॉक्स शनिवार को बेंगलुरू एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले के लिये उपलब्ध होंगे क्योंकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने एफसी गोवा के खिलाफ 1-1 से ड्रा मैच में उन्हें रेड कार्ड दिखाने के फैसले को बदल दिया है।

एआईएफएफ की समिति ने क्लब की इस फैसले के खिलाफ अपील पर इसकी वीडियो क्लिपिंग्स की समीक्षा की। समिति इस बात से संतुष्ट दिखी कि फॉक्स ने जानबूझकर गंभीर गलती या हिंसक व्यवहार नहीं किया था।

खेल पंचाट चार्टर के अनुसार मैदानी रैफरी के फैसलों की आमतौर पर तब तक समीक्षा नहीं की जाती जब तक कि पुख्ता सबूत नहीं हो कि इस फैसले में कोई दुर्भावना, लापरवाही, मनमानी की गयी हो। समिति ने खेल भावना के तहत फॉक्स को रेड कार्ड दिखाने के इस फैसले को बदलने का फैसला किया।

अब वह बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 10वें दौर के मुकाबले के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल