1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे एलेक्सजेंडर ज्वेरेव, निशिकोरी से होगा मुकाबला

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे एलेक्सजेंडर ज्वेरेव, निशिकोरी से होगा मुकाबला

 Edited By: IANS
 Published : Jun 04, 2021 11:51 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 11:51 pm IST

निशिकोरी का स्विटजरलैंड के हेनरी लाकसोनेन से मुकाबला था लेकिन पहले सेट में 5-7 से पिछड़ने के बाद हेनरी चोटिल होने के कारण रिटायर हो गए और निशिकोरी अगले दौर में पहुंचे।

Alexander Zverev, French Open, Nishikori, Tennis  - India TV Hindi
Alexander Zverev Image Source : GETTY

छठी सीड एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने सर्बिया के लासलो जेरे को हराकर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। जर्मनी के ज्वेरेव ने लासलो को तीसरे दौर में 6-2, 7-5, 6-2 से हराया। चौथे दौर में उनका सामना विश्व के 49वें नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी से होगा।

निशिकोरी का स्विटजरलैंड के हेनरी लाकसोनेन से मुकाबला था लेकिन पहले सेट में 5-7 से पिछड़ने के बाद हेनरी चोटिल होने के कारण रिटायर हो गए और निशिकोरी अगले दौर में पहुंचे।

यह भी पढ़ें- एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिग की दमदार खेल से आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को 8 विकेट से हराया

यह चौथी बार है जब निशिकोरी ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई है।

विश्व रैंकिंग के 51वें नंबर के खिलाड़ी अर्जेटीना के फेडेरिको देलबोनिस ने 29वीं रैंकिंग के इटली के फैबियो फोगनिनी को दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-1, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

देलबोनिस का अगले दौर में सामना स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा जिन्होंने 15वीं सीड कैस्पर रूड को 7-6(3), 2-6, 7-6(6), 0-6, 7-5 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल