1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जेवरेव ने मेदवेदेव पर दमदार जीत के साथ जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

जेवरेव ने मेदवेदेव पर दमदार जीत के साथ जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2021 12:48 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 01:07 pm IST

सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और बेहतर खेल दिखाया और मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

Alexander Zverev, ATP Finals, Medvedev- India TV Hindi
Alexander Zverev Image Source : GETTY

Highlights

  • दूसरे बार जेवरेव ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब
  • सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को दी थी मात
  • फाइनल में दूसरी रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव को हराया

अलेक्सांद्र जेवरेव ने अपने आक्रामक खेल का अच्छा नजारा पेश करके रविवार को विश्व रैंकिंग के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर दूसरी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। 

सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और बेहतर खेल दिखाया और मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से पराजित किया। 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : रोहित शर्मा ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ, दिया यह बड़ा बयान

जेवरेव ने शुरू से हावी होने की रणनीति अपनायी और यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव को कोई मौका नहीं दिया। जेवरेव ने बाद में कहा, ‘‘यह मेरी रणनीति का हिस्सा था। वह दुनिया में बेसलाइन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और उसके खिलाफ आपको अंकों पर नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत पड़ती है और आज मैंने यही किया और इसलिए मैं सफल रहा।’’ 

इस महीने के शुरू में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जोकोविच ने भी मेदवेदेव के खिलाफ यही रणनीति अपनाकर जीत दर्ज की थी। इससे पहले पियरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट ने राजीव राम और जो सेलिसबरी को 6-4, 7-6 (0) से हराकर युगल खिताब जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल