1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू

जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 09:07 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 09:07 pm IST

सिंधू ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया।

पीवी सिंधू- India TV Hindi
पीवी सिंधू

भारत की बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंधू ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया। दोनों खिलाड़ियों के लिए हर अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा था और ये मैच 3 सेट तक चला। सिंधू ने मुकाबले को 20-22, 21-18 और 21-18 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही सिंधू ने चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग 84 मिनट तक मुकाबला चला और इस दौरान फैंस को बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सिंधू पर एक समय दबाव बढ़ गया था लेकिन इस दबाव में सिंधू ने अपने खेल को निखारा और शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में अब सिंधू का मुकाबला स्पेन की कैरोलिना मरीन और अकाने यमागुची के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। दोनों के ही खिलाफ सिंधू का मुकाबला आसान नहीं रहेगा। आपको याद दिला दें कि रियो ओलंपिक के फाइनल में मरीन ने सिंधू को हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल