1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के डर से देश में सभी फुटबाल गतिविधियां 31 मार्च तक स्थगित

कोरोना वायरस के डर से देश में सभी फुटबाल गतिविधियां 31 मार्च तक स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 04:46 pm IST

देशभर में फैले कोरोनावायरस के कारण अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश में सभी तरह की फुटबाल गतिविधियों को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

कोरोना वायरस के डर से...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के डर से देश में सभी फुटबाल गतिविधियां 31 मार्च तक स्थगित Image Source : TWITTER-HERO I-LEAGUE

नई दिल्ली| देशभर में फैले कोरोनावायरस के कारण परिवार एंव कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश में सभी तरह की फुटबाल गतिविधियों को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। एआईएफएफ ने शनिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। इस फैसले के बाद 15 मार्च से शुरू होने वाली एक आई लीग के मैचों को भी निलंबित कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि 31 मार्च तक राज्य में कोई भी खेल गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी। इस फैसले के बाद रविवार को ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच होने वाले आई लीग डर्बी मैच पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन एआईएफएफ के इस फैसले के बाद ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच होने वाला आई लीग डर्बी मैच भी स्थगित हो गया है। इसके अलावा हीरो सेकेंड डिवीजन, हीरो यूथ लीग, गोल्डन बेबी लीग और सभी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाएं भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।

वहीं, शनिवार को गोवा में होने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल भी बिना दर्शकों के ही बंद दरवाजों में खेला जाएगा और इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। एआईएफफ ने कहा, "वह लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के महत्व को समझता है और एआईएफएफ कभी इससे समझौता नहीं करेगा। एआईएफएफ अब मार्च के आखिरी सप्ताह में स्थिति की समीक्षा करेगा और फिर इस बारे में संबंधित संगठनों के साथ बातचीत करके कोई फैसला लेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल