1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 से नाम लिया वापस

कोरोना के कारण एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 से नाम लिया वापस

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 02:58 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पर पृथकवास पर रहना अनिवार्य है।

Andy Murray- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : GETTY

लंदन| तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है। आठ फरवरी से शुरू होने जा रहे साल के पहले ग्रैंड-स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए मरे को वाइल्ड कार्ड दिया गया था। लेकिन टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्होंने क्वारंटीन में रहने के बजाय अपने घर पर ही पृथकवास पर रहने का फैसला था। लेकिन वह अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं।

मरे ने कहा, "ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाने की खबर को साझा करने से मैं बहुत दुखी हूं। हम टेनिस ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार संपर्क में थे और कोशिश कर रहे थे कि क्वारंटाइन के लिए कुछ हल निकाला जाए, लेकिन हम ऐसा कर पाने में सफल नहीं रहे। मैं सभी लोगों का उनके प्रयास के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।"

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए शेयर किया द्रविड़ का वो ईमेल, जिसमें लिखा है भारत में जीत का मंत्र

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पर पृथकवास पर रहना अनिवार्य है।

पांच बार के उपविजेता मरे को ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019 के पहले राउंड में पांच सेटों तक चले मुकाबले में स्पेन के रोबरटो बटिस्टा अगुट से हार का सामना करना पड़ा था।

गाबा में बायो बबल पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले - 'सर्कस के जोकर जैसा था हाल' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल