1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री

भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2018 11:04 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 11:04 pm IST

भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने की चोट के कारण जोर्डन के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में नहीं खेल पाएंगे।

भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री- India TV Hindi
भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री   Image Source : TWITTER: @INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली। भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने की चोट के कारण जोर्डन के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में नहीं खेल पाएंगे। छेत्री पांच नवंबर को बेंगलुरू के केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। 

भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट गिगी जार्ज ने कहा, "बेंगलुरू एफसी ने की चिकित्सा टीम ने एमआरआई सहित अन्य रिपोर्ट हमें सौंपी है और हमने उनकी गहनता से जांच की। सुनील को दो सप्ताह के विश्राम की जरूरत है तथा उचित उपचार के बाद ही वह अभ्यास कर पाएगा।" 

भारतीय टीम के चिकित्सक शेरविन श्राफ ने कहा, "इस तरह के चोट के साथ वह दौरे पर नहीं जा सकता है। उन्हें उचित विश्राम की जरूरत है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।"

जोर्डन के खिलाफ मैच अम्मान में 17 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम 15 नवंबर को जोर्डन के लिये रवाना होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल