1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना को लगा तगड़ा झटका, पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से निलंबित हुए मेस्सी

अर्जेंटीना को लगा तगड़ा झटका, पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से निलंबित हुए मेस्सी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 01:16 pm IST

मेस्सी खेल के 37वें मिनट में चिली के गैरी मेडल से भिड़ गये थे और इन दोनों को बाहर कर दिया गया था। अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था।

लियोनेल मेस्सी- India TV Hindi
लियोनेल मेस्सी Image Source : GETTY IMAGES

आसुनसियोन। लियोनेल मेस्सी को विश्व कप 2022 के लिये अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है और दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था ने इसके साथ ही उन पर 1500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कानमिबोल) ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। 

मेस्सी को कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के लिये चिली के खिलाफ खेले मैच के दौरान लाल कार्ड मिला था। मेस्सी खेल के 37वें मिनट में चिली के गैरी मेडल से भिड़ गये थे और इन दोनों को बाहर कर दिया गया था। अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था। 

दक्षिण अमेरिका में विश्व कप क्वालीफाईंग मैच मार्च से शुरू होंगे। फैसले में मेस्सी के कोपा अमेरिका संगठन पर लगाये गये आरोपों का जिक्र नहीं किया गया है। मेस्सी ने कहा था कि टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार व्याप्त था और इसमें ब्राजील को जिताने के लिये पूरी तैयारियां की गयी थी। मेस्सी ने बाद में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ से माफी मांगी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल