1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंची अरिना सबालेंका, एश्ले बार्टी से होगी खिताबी जंग

मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंची अरिना सबालेंका, एश्ले बार्टी से होगी खिताबी जंग

 Edited By: IANS
 Published : May 07, 2021 09:42 pm IST,  Updated : May 07, 2021 09:42 pm IST

सबालेंका को छह बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पावलिउचेंकोवा को हराने में घंटा भर लगा। इसके साथ ही उन्होंने 2021 के अपने जीत-हार के रिकॉर्ड में सुधार कर इसे 23-6 कर दिया है।

Aryna Sabalenka, Sports, Tennis- India TV Hindi
Aryna Sabalenka Image Source : GETTY

पांचवीं सीड बेलारूस की अरिना सबालेंका ने अनास्तासिया पावलिउचेंकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर शुक्रवार को मैड्रिड ओपन के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सबालेंका का फाइनल में सामना विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में पाउला बादोसा को 6-4, 6-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

सबालेंका ने कहा, "मेरे ख्याल से क्ले कोर्ट में मेरे खेल में सुधार हुआ है। जाहिर है कि इससे मेरा मनोबल बढ़ेगा लेकिन अभी भी कुछ चीजें हैं जिस पर काम करने की जरूरत है। मैड्रिड में अपने स्तर को देखते हुए मैं काफी खुश हूं।"

सबालेंका को छह बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पावलिउचेंकोवा को हराने में घंटा भर लगा। 

इसके साथ ही उन्होंने 2021 के अपने जीत-हार के रिकॉर्ड में सुधार कर इसे 23-6 कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल