1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे आशीष कुमार

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे आशीष कुमार

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 05:17 pm IST

आशीष अगर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे तो उनकी जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में जगह पक्की हो जाएगी।

Ashish kumar, boxing, boxing news, boxing results, ashish kumar asian olympic qualifiers, boxing oly- India TV Hindi
Ashish kumar Image Source : @BFI_OFFICIAL

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा) ने गुरुवार कोकिर्गीस्तान के चौथी वरीयता प्राप्त ओमुरबेक बेकजीगिट पर जीत से महाद्वीपीय ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। आशीष ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के मिखाइल राबर्ड मुसकिता से होगा। 

मुसकिता ने न्यूजीलैंड के रेयान स्कीफी को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। आशीष अगर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे तो उनकी जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में जगह पक्की हो जाएगी।

बुधवार को महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और साक्षी चौधरी (57 किग्रा) ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। सिमरनजीत ने कजाखस्तान की रिम्मा वोलोसेंको को 5-0 से जबकि साक्षी ने थाईलैंड की निलावान टेकसुएप को 4-1 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल