1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी फिर स्थगित

कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी फिर स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 10:34 pm IST

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था। 

Asian Champions Trophy hockey postponed due to Corona epidemic- India TV Hindi
Asian Champions Trophy hockey postponed due to Corona epidemic Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण पहले ही एक बार टाला जा चुका एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिये स्थगित कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें - पाउलो सौसा पोलैंड फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : मैदान में मैच का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे दर्शक, बोर्ड उठाया बड़ा कदम

मूल रूप से यह टूर्नामेंट पिछले साल होने थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिये गए थे। पुरूष वर्ग में टूर्नामेंट पिछले साल 17 से 27 नवंबर और महिला वर्ग में 14 से 21 जून तक होना था। 

ये भी पढ़ें - गेंदबाजी कोच का खुलासा, कीवी गेंदबाजों से सीख लेकर स्मिथ और लाबुशैन पर कसा शिकंजा

एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने कहा ,‘‘हमें कई मसलों को ध्यान में रखकर यह फैसला लेना पड़ा जिनमें सबसे ऊपर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य था। एएचएफ अपने खिलाड़ियों को किसी जोखिम में नहीं डालना चाहता।’’ 

उन्होंने कहा कि टीम की तैयारियों के अभाव को ध्यान में रखकर भी यह फैसला लेना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल