1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एकल स्पर्धा जीतने के लिए ज्यादा मेहनत करनी है: मनिका बत्रा

एकल स्पर्धा जीतने के लिए ज्यादा मेहनत करनी है: मनिका बत्रा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:08 pm IST

मनिका ने कहा कि उन्हें निजी तौर पर अपने रिफ्लेक्स और फुर्ती पर काम करने की जरूरत है। 

मनिका बत्रा- India TV Hindi
मनिका बत्रा

कोलकाता: एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं मनिका बत्रा का कहना है कि युगल स्पर्धाओं के लिए भारतीय खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन एकल स्पर्धाओं में जीत के लिए अधिक मेहनत करनी है। मनिका ने कहा कि उन्हें निजी तौर पर अपने रिफ्लेक्स और फुर्ती पर काम करने की जरूरत है। 

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में मिश्रित युगल वर्ग में भारत के अंचता शरथ कमल के साथ कांस्य पदक हासिल किया। हालांकि, वह महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग मान्यु से हार गईं। 

मनिका ने कहा, "एक टीम के तौर पर हम अच्छी फॉर्म में हैं। एकल स्पर्धाओं में हमें काफी सुधार करने की जरूरत है। खासकर अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मैचों में। उनके रिफ्लेक्स काफी अच्छे हैं। निजी तौर पर मुझे अपने रिफ्लेक्स और फुर्ती पर काम करने की जरूरत है, ताकि मैं उनकी क्षमता को टक्कर दे सकूं।"

मनिका ने कहा कि अपने खेल में सुधार कर उन्हें टोक्यो ओलम्पिक खेलों में चीन और अपनी अन्य एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शन के करीब पहुंचना है। 

उन्होंने कहा, "वांग के खिलाफ मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन मुझे एहसास हुआ कि उन्हें हराने के लिए मुझे काफी सुधार की जरूरत है। मैं आगामी टूर्नामेंटों के लिए अच्छी तैयारी करुं गी।" 

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं मनिका ने कहा कि वह अपने रिफ्लेक्स और फुर्ती पर ओलम्पिक खेलों की शुरुआत से पहले तक काम करती रहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल