1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (टेबल टेनिस): भारतीय महिलाओं की विजयी शुरुआत

एशियाई खेल (टेबल टेनिस): भारतीय महिलाओं की विजयी शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 11:48 am IST,  Updated : Aug 26, 2018 11:48 am IST

भारतीय टीम का सामना अगले मैच में रविवार को ही चीन से होगा और इसके बाद वह ईरान से भिड़ेगी। 

 मोउमा दास - India TV Hindi
 मोउमा दास 

जकार्ता: भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा की विजयी शुरुआत की। महिला टेबल टेनिस टीम ने कतर को पूल-ए में 3-0 से हराया। इस क्रम के पहले मुकाबले में मोउमा दास ने भारतीय टीम का खाता खोला। उन्होंने कतर की महा अली को 11-3, 11-2, 11-4 से हराया। 

इसके बाद, अहिका मुखर्जी ने दूसरे मैच में मोहम्मद अया को 11-2, 10-12, 11-2, 11-3 से हराकर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दे दी। सुतिर्था मुखर्जी ने तीसरे मैच में महा फरामार्जी को 11-3, 11-3, 11-6 से हराकर भारत की जीत पक्की की। 

भारतीय टीम का सामना अगले मैच में रविवार को ही चीन से होगा और इसके बाद वह ईरान से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल