1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: अब पूरी दुनिया याद रखेगी इस बच्ची का नाम, मां-बाप ने उठाया ये बड़ा कदम

Asian Games 2018: अब पूरी दुनिया याद रखेगी इस बच्ची का नाम, मां-बाप ने उठाया ये बड़ा कदम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2018 09:20 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 09:20 pm IST

 इंडोनेशिया में एक दम्पत्ति ने अपने देश में जारी 18वें एशियाई खेलों को यादगार बनाने के लिए अपने नवजात बच्ची का नाम एबीदा एशियन गेम्स रखा है।

एशियन गेम्स- India TV Hindi
एशियन गेम्स Image Source : GETTY

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक दम्पत्ति ने अपने देश में जारी 18वें एशियाई खेलों को यादगार बनाने के लिए अपने नवजात बच्ची का नाम एबीदा एशियन गेम्स रखा है। बीबीसी के मुताबिक अबीदा एशियन गेम्स का जन्म इस महीने की शुरुआत में हुआ था। दम्पत्ति पालेमबांग में रहते हैं, जो जकार्ता के साथ एशियाई खेलों का सहमेजबान है।

बच्ची के पिता योर्डियाना डैनी ने कहा, "हमने बच्चे का पहला नाम रख दिया था लेकिन नाम का अंतिम शब्द नहीं सूझ रहा था। इसके बाद हमने इसके नाम के साथ एशियन गेम्स जोड़ने का फैसला किया।"

डैनी और उनकी पत्नी चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने नाम से ही प्रेरणा लेते हुए खेलों में देश का नाम रोशन करे। मां वेरा ने कहा, "अगर उसमें प्रतिभा होगी तो वह जरूर अपने ही नाम से प्रेरणा लेते हुए देश का नाम रौशन करेगी। हमारा देश बैडमिंटन में अच्छा है और हम तो यही चाहेंगे कि हमारी बेटी इस खेल में आगे जाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल