1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : बजरंग, रवि सहित 4 भारतीय फाइनल में

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : बजरंग, रवि सहित 4 भारतीय फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2020 03:25 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 03:25 pm IST

बजरंग और रवि के अलावा सत्यव्रत कादयान (97 किलोग्राम भारवर्ग) और गौरव बाल्यान (79 किलोग्राम भारवर्ग) ने रजत पदक पक्के कर लिए हैं।

Asian Wrestling Championship: 4 Indian finalists including Bajrang, Ravi - India TV Hindi
Asian Wrestling Championship: 4 Indian finalists including Bajrang, Ravi  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि दहिया ने शनिवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेली जा रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। बजंरग 65 किलोग्राम भारवर्ग में एकतरफा खेल दिखाने में सफल रहे। उन्होंने अपने तीन विपक्षियों को तकनीकी दक्षता के आधार पर हरा दिया।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजंरग ने पहले मैच में तजाकिस्तान के डीजमशेद शारिफोव को 11-0 से हरा दिया। इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान के अब्बोस राखमोनोव को क्वार्टर फाइनल में 12-2 से हराया।

इसके बाद बंजरग के सामने जूनियर विश्व चैम्पियन ईरान के अमिरहोसेन माघहाउदी आ गए। इस मैच में बजंरग ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 10-0 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। स्वर्ण पदक के लिए अब बजरंग का सामना जापान के ताकुटो ओटुगुरो से होगा।

वहीं रवि ने 57 किलोग्राम के पहले मुकाबले में जापान के युकी ताकाशी को 14-5 से हरा दिया। अगले मैच में भारतीय पहलवान ने मंगोलिया के तुग्स बाटजारगाल को 6-3 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कजाकिस्तान के नुरीस्लैम सानायेव रवि के सामने चित हो गए। रवि ने यह मैच 7-2 से जीता और फाइनल में तजाकिस्तान के हिकामाटुलो वोहीडोव से भिड़ंत तय की।

बजरंग और रवि के अलावा सत्यव्रत कादयान (97 किलोग्राम भारवर्ग) और गौरव बाल्यान (79 किलोग्राम भारवर्ग) ने रजत पदक पक्के कर लिए हैं। 70 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह अब कांस्य पदक के लिए उज्बेकिस्तान के मेरीझान से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल