1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफआई ने कोविड-19 के कारण एजीएम और चुनाव स्थगित किये

एएफआई ने कोविड-19 के कारण एजीएम और चुनाव स्थगित किये

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 11:13 pm IST

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे के कारण अगले महीने जयपुर में होने वाली सालाना आम बैठक और चुनाव स्थगित कर दिये।

एएफआई ने कोविड-19 के...- India TV Hindi
एएफआई ने कोविड-19 के कारण एजीएम और चुनाव स्थगित किये Image Source : @AFI

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे के कारण अगले महीने जयपुर में होने वाली सालाना आम बैठक और चुनाव स्थगित कर दिये। एजीएम और चुनाव तीन से पांच अप्रैल तक होने थे।

एएफआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुए संकट के कारण जयपुर में तीन से पांच अप्रैल तक होने वाली भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की कार्यकारी और आम सालाना बैठक अगले नोटिस तक स्थगित कर दी गयी है।’’

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, ‘‘तीन, चार और पांच अप्रैल 2020 को जयुपर में कार्यकारी और आम सालाना बैठक के साथ एएफआई के चुनावों को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह फैसला कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लगी पांबदियों को देखते हुए लिया गया है क्योंकि हमारे सभी सदस्यों को देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करनी होगी। सदस्यों को अगली तारीख की सूचना दे दी जायेगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल