मेड्रिड: एस्तादियो विसेंते काल्डेरोन स्टेडियम में मंगलवार की रात एटलेटिको और लीसेस्टर सिटी के बीच एक मैच खेला गया। स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कराया। और इसी ड्रा के साथ एटलेटिको ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 1-0 से मिली जीत एटलेटिको के लिए मददगार साबित हुई।
यह भी पढ़े:
- IPL10: हैदराबाद आज अपने घर में देगी दिल्ली को टक्कर
- IPL10: 10 हजारी क्रिस गेल ने कहा, विश्व विजेता अब भी है जिंदा
- तीन साल के अंतराल के बाद केरन पावेल की टीम में वापसी
इस जीत के दम पर एटलेटिको ने क्वार्टर फाइनल के दोनों चरण को मिलाकर कुल 2-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के पहले हाफ में सॉल निगुएज (26वें मिनट) ने गोल दागकर एटलेटिको का खाता खोला और 1-0 से बढ़त बनाई।
इसके बाद 61वें मिनट में जेमी वार्डी ने लिसेस्टर के लिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन जेमी की यह मेहनत मुकाबले के अंत में घोषित हुए परिणाम के कारण विफल साबित हुई।