1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL खिलाड़ियों की नीलामी आज, सुनील छेत्री पर नजरें

ISL खिलाड़ियों की नीलामी आज, सुनील छेत्री पर नजरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2015 07:45 am IST,  Updated : Jul 10, 2015 07:46 am IST

नई दिल्ली: अक्टूबर में होने वाली इंडियन सुपर लीग (ISL) के खिलाड़ियों की नीलामी आज होगी और नीलाम होने वाले 10 इंडियन प्लेयर्स में इंडिया के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल है। चार बार

ISL खिलाड़ियों की...- India TV Hindi
ISL खिलाड़ियों की नीलामी आज, सुनील छेत्री पर नजरें

नई दिल्ली: अक्टूबर में होने वाली इंडियन सुपर लीग (ISL) के खिलाड़ियों की नीलामी आज होगी और नीलाम होने वाले 10 इंडियन प्लेयर्स में इंडिया के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल है।

चार बार एआईएफएफ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके 30 वर्षीय छेत्री ने भारत के लिए सर्वाधिक गोल दागे हैं। उनका बेसप्राइज सबसे ज्यादा 80 लाख रुपए हैं और तीन अक्टूबर से 6 दिसंबर तक होने वाले दूसरे सत्र के लिए वह उन 10 भारतीय खिलाड़ियों में से हैं जिनकी कल नीलामी होगी।

छेत्री के अलावा बेंगलुरु एफसी में उनके स्ट्राइकर साथी रॉबिन सिंह, मिड-फील्डर जैकीचंद सिंह, सत्यसेन सिंह, अराता इजुमी, थोई सिंह, योनेसेन लिंगदोह, डिफेंडर रिनो अंटो और एनस इडाथोडिका भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा करनजीत सिंह इकलौते गोलकीपर इस नीलामी में शामिल होंगे।

2015 के लिए 114 खिलाड़ियों के नामों को ड्राफ्ट में रखा गया है जिससे आईएसएल की फ्रैंचाइजी को मौका मिलेगा कि वो भारतीय खिलाड़ियों के लिए बाकी 40 जगह के कोटे को भर सकें। तो अब फुटबॉल के दीवाने तैयार हो जाएं आईएसएल को एक बार फिर से इतिहास बनाते हुए देखने के लिए क्योंकि अब जब टीमें तैयार होंगी, वो पहले से भी ज्यादा मजबूत और मैदान पर रोमांच की गारंटी देने वाली होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल