1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नाराज़ दर्शकों ने रोका शारापोवा का रास्ता, मैच के बाद किया हूट

नाराज़ दर्शकों ने रोका शारापोवा का रास्ता, मैच के बाद किया हूट

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 05:49 pm IST,  Updated : May 26, 2015 05:50 pm IST

पेरिस: मौजूदा चैंपियन रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा फ्रेंच ओपन के पहले दौर में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहीं, लेकिन कोर्ट में टेलीविज़न इंटरव्यू देने से मना

नाराज़ दर्शकों ने...- India TV Hindi
नाराज़ दर्शकों ने रोका शारापोवा का रास्ता, मैच के बाद किया हूट

पेरिस: मौजूदा चैंपियन रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा फ्रेंच ओपन के पहले दौर में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहीं, लेकिन कोर्ट में टेलीविज़न इंटरव्यू देने से मना करने पर उन्हें दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी। दूसरी वरीय शारापोवा ने सोमवार को फिलिप कार्टियर कोर्ट पर हुए पहले दौर के मुकाबले में इस्तोनिया की काइया कानेपी को 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैच के बाद हालांकि जब टीवी अनाउंसर ने बताया कि शारापोवा अपनी खराब आवाज के कारण इंटरव्यू नहीं देना चाहतीं तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने नाराजगी जताते हुए बाहर जाने का रास्ता बाधित कर दिया। दर्शकों ने इंटरव्यू ना देने की वजह से शारापोवा को हूट भी किया।

इस पर शारापोवा ने हंसते हुए कहा, "मैं टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह पहले से ही बीमार चल रही हूं। इसलिए मेरे खयाल से मेरी जीत बेहतर रही। मैं धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हूं और उम्मीद करती हूं कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।"

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर मैं खुश हूं कि मैं इससे उबर आई और आज का दिन बेहतर रहा। मैं आने वाले दिनों में और बेहतर होती जाऊंगी।"

बुरा नहीं मानीं: शारापोवा ने हालांकि दर्शकों की नाराजगी का बुरा नहीं माना और कहा, "मैं परिस्थिति को समझ सकती हूं। सभी मैच के बाद इंटरव्यू देते हैं और दर्शकों के कुछ सवालों का जवाब देते हैं। यह सामान्य प्रतिक्रिया है। मैं नहीं कर सकती, मैं हालांकि इसके लिए कोई बहाना नहीं बना रही, लेकिन मुझे जो करना चाहिए मैं वही करूंगी।"

शारापोवा 2012 और 2014 में दो बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।