1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australia Open 2020: बोपन्ना और नाडिया मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

Australia Open 2020: बोपन्ना और नाडिया मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 07:42 pm IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Australia Open 2020- India TV Hindi
Australia Open 2020: Bopanna and Nadia in second round of mixed doubles Image Source : GETTY

मेलबर्न। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बोपन्ना और नाडिया की जोड़ी ने शुरूआती दौर में अमेरिका के आस्टिन क्रेजिसेक और यूक्रेन की लिडमिला किचेनोक की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5 4-6 10-6 से हराया। 

अब इस भारतीय-यूक्रेनी जोड़ी का सामना दूसरे दौर में रविवार को ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और अमेरिका की निकोल मेलिचार की जोड़ी से होगा जिन्होंने जर्मनी के एंड्रियास मीस और पोलैंड की एलिस्का रोसोल्स्का की जोड़ी को 6-2 6-4 से शिकस्त दी। 

बोपन्ना को हमवतन सानिया मिर्जा से जोड़ी बनानी थी लेकिन उन्हें पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा। अनुभवी लिएंडर पेस भी येलेना ओस्टापेंको के साथ मिश्रित युगल में भाग ले रहे हैं और रविवार को शुरूआती दौर का मैच खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल