1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2020 : एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर डोमिनिक थीम ने बनाई फाइनल में जगह, जोकोविक से होगा मुकाबला

Australian Open 2020 : एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर डोमिनिक थीम ने बनाई फाइनल में जगह, जोकोविक से होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 06:24 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 06:24 pm IST

थीम ने तीन घंटे 42 मिनट तक चले मैच में ज्वेरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (7-4) से हराया।  

Australian Open 2020, Dominic Theme, Alexander Zverev, novak Djokovic- India TV Hindi
Australian Open 2020: Dominic Theme made it to the finals by defeating Alexander Zverev, will face Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। थीम ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दे फाइनल में प्रवेश किया। थीम ने तीन घंटे 42 मिनट तक चले मैच में ज्वेरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (7-4) से हराया।

फाइनल में उनका सामना वर्ल्ड नंबर-2 और सात बार आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने पहले सेमीफाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया है।

पिछले साल थीम इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ही बाहर हो गए थे। वह इस बार पहली दफा सेमीफाइनल में पहुंचे थे। यह थीम का कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। वह दो बार-2019 और 2018 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन राफेल नडाल से हार गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल