1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open : स्वाइटेक और गरबाइन मुगुरुजा ने अपने मुकाबले को जीतकर चौथे राउंड में किया प्रवेश

Australian Open : स्वाइटेक और गरबाइन मुगुरुजा ने अपने मुकाबले को जीतकर चौथे राउंड में किया प्रवेश

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 04:45 pm IST

स्वाइटेक और गरबाइन मुगुरुजा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने तीसरे दौरे के मुकाबले को जीतकर चौथे राउंड में बनाई जगह।

Au Open 2020,Australian Open,Australian Open 2020,Carla Suarez,Donna Vekic,Iga Swiatek,Timea Babos- India TV Hindi
 Iga Swiatek  Image Source : GETTY

पोलैंड की इगा स्वाइटेक ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे में प्रवेश कर लिया। 2018 में विंबलडन का खिताब जीतने वाली स्वाइटेक चौथे राउंड में अब 28वीं सीड एस्तोनिया की एनीट कोंटावीट से भिड़ेंगी। 

कोंटावीट ने अपने तीसरे दौर में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनिकक को मात दी।

अन्य मुकाबलों में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने पांचवीं सीड यूक्रेन की येलिना स्वीतोलिना को एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में 6-1 6-2 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई।

मुगुरुजा इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार चौथे राउंड में पहुंची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल