1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open: मुगुरुजा, बेंकिक और प्लिसकोवा ने तीसरे दौर में बनाई जगह

Australian Open: मुगुरुजा, बेंकिक और प्लिसकोवा ने तीसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 03:18 pm IST

स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा, स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेंकिक और चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिसकोवा साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। 

Australian Open: मुगुरुजा,...- India TV Hindi
Australian Open: मुगुरुजा, बेंकिक और प्लिसकोवा ने तीसरे दौर में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न| स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा, स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेंकिक और चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिसकोवा यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। मुगुरुजा ने गुरुवार को खेले गए अपने दूसरे दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अज्ला टैमजानोविच को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। यह मैच दो घंटे 21 मिनट चला।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट की दूसरी सीड प्लिसकोवा ने जर्मनी की लाउरा सेगमंड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। यह मैच एक घंटा 26 मिनट चला। इसी तरह टूर्नामेंट की छठी सीड बेंकिक ने एक घंटे 41 मिनट तक चले अपने मुकाबले में लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 7-5, 7-5 से हराया।

पुरुष एकल की बात करें तो रूस के डेनिल दिमित्रोव भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। चौथे सीड डेनिल ने दो घंटे 9 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेन के प्रेडो मार्टिनेज को सीधे सेट में 7-5, 6-1, 6-3 से मात दी। मार्टिनेज क्वालीफाइंग खेलकर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल