1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: जब रोजर फेडरर को सिक्योरिटी गार्ड ने रोका

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जब रोजर फेडरर को सिक्योरिटी गार्ड ने रोका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 05:05 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब छह बार जीतने वाले फेडरर ने भी हालांकि सुरक्षाकर्मी का सम्मान किया और वहीं रूक गये। 

रोजर  फेडरर- India TV Hindi
रोजर  फेडरर Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न: टेनिस के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब ऑस्ट्रेलियाई ओपन का एक्रीडिटेशन कार्ड (मान्यता पत्र) नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक दिया। 

ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब छह बार जीतने वाले फेडरर ने भी हालांकि सुरक्षाकर्मी का सम्मान किया और वहीं रूक गये। इसके थोडे समय बाद ही फेडरर के कोचिंग दल का एक सदस्य उनके कार्ड के साथ पहुंचा जिसके बाद ही फेडरर को अंदर जाने की अनुमति मिली। 

सुरक्षाकर्मी का फेडरर को रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित हो रहा जिसमें लोग सुरक्षाकर्मी और फेडरर दोनों के बर्ताव की तारीफ कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल