1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन एयर गन मीट में आयोनिका ने जीता कांस्य

एशियन एयर गन मीट में आयोनिका ने जीता कांस्य

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2015 09:51 am IST,  Updated : Sep 29, 2015 09:52 am IST

नई दिल्ली: भारत की महिला निशानेबाद आयोनिका पॉल ने सोमवार को एशियन एयर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए स्पर्धा के

एशियन एयर गन मीट में...- India TV Hindi
एशियन एयर गन मीट में आयोनिका ने जीता कांस्य

नई दिल्ली: भारत की महिला निशानेबाद आयोनिका पॉल ने सोमवार को एशियन एयर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए स्पर्धा के फाइनल में आयोनिका ने 185 का स्कोर हासिल किया और तीसरे स्थान पर रहीं।

सिंगापुर की शियांग वेई जैसमीन सेर ने 208.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ईरान की इलाहेह अहमदी ने 206.6 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों पूजा घाटकर और अपूर्वी चंदेला का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पूजा जहां पांचवें स्थान पर रहीं वहीं अपूर्वी को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

आयोनिका का कांस्य टूर्नामेंट में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल