1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स में भारत की खराब शुरुआत, प्रणव और कृष्णा की जोड़ी हारी

बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स में भारत की खराब शुरुआत, प्रणव और कृष्णा की जोड़ी हारी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2020 08:20 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 08:20 am IST

प्रणव जेरी चोपड़ा और कृष्णा प्रसाद गारगा की पुरुष युगल जोड़ी को मंगलवार से शुरू हुई बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। 

बार्सिलोना स्पेन...- India TV Hindi
बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स में भारत की खराब शुरुआत, प्रणव और कृष्णा की जोड़ी हारी Image Source : BADMINTON PHOTO

बार्सिलोना| प्रणव जेरी चोपड़ा और कृष्णा प्रसाद गारगा की पुरुष युगल जोड़ी को मंगलवार से यहां शुरू हुई बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने प्रणव और कृष्णा की जोड़ी को 19-21 , 21-16, 21-7 से मात दी। भारतीय जोड़ी 58 मिनट में यह मुकाबला गंवा बैठी।

टूर्नामेंट के पहले दिन भारत का एक ही मुकाबला था। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई भारतीय दिग्गज कोर्ट पर उतरेंगे। इनमें सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणॉय शामिल हैं। सायना टूनार्मेंट के पहले राउंड में जर्मनी की यूवोने ली से जबकि श्रीकांत हमवतन शुभंकर डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। 

अन्य भारतीयों में पारुपल्ली कश्यप अपने पहले राउंड में ब्राजील के यगोल कोइलहो जबकि एचएस प्रणय मलेशिया के डेरेन ल्यू से भिड़ेंगे। सौरभ वर्मा का सामना इजरायल के मिशा जिल्बरमैन और समीर वर्मा का सामना बी साई प्रणीत से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल