1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, श्रीकांत हुए बाहर

बैडमिंटन: इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, श्रीकांत हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2019 09:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:02 pm IST

सिंधु ने एक घंटे और दो मिनट तक चले मुकाबले में यह जीत अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।   

पीवी सिंधू- India TV Hindi
पीवी सिंधू Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया जबकि पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं सीड सिंधु ने गुरुवार को खेले गए महिला एकल के दूसरे दौर के मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचेफेल्डट को 21-14, 17-21, 21-11 से मात दी। 

सिंधु ने एक घंटे और दो मिनट तक चले मुकाबले में यह जीत अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना वर्ल्ड नंबर-2 और तीसरी सीड नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का 7-7 का करियर रिकॉर्ड है। 

पुरुष एकल में श्रीकांत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। हांगकांग के एन जी का लोंग एंगस ने आठवीं सीड श्रीकांत को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17 21-19 से मात दी।

इस बीच, सात्विसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। 

टॉप सीड इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडोन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 28 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15 21-14 से शिकस्त दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल