1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : शीर्ष खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद उसने थॉमस और उबेर कप से हटा थाईलैंड

बैडमिंटन : शीर्ष खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद उसने थॉमस और उबेर कप से हटा थाईलैंड

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 04:39 pm IST

थाइलैंड बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लेवास्वदर्कुल ने कहा,‘‘खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। हम खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं।’’   

Badminton: Thailand withdraws from Thomas and Uber Cup after withdrawing names of top players- India TV Hindi
Badminton: Thailand withdraws from Thomas and Uber Cup after withdrawing names of top players Image Source : GETTY IMAGES

बैंकॉक। थाईलैंड बैडमिंटन महासंघ ने बताया कि कोविड-19 महामारी की चिताओं के कारण शीर्ष खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद उसने थॉमस और उबेर कप से हटने का फैसला किया है। 

महासंघ ने कहा कि पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन, मिश्रित युगल में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज डेचापोल पुवारनुख्रोव एवं सैपसीरी तेरतानाचाई की जोड़ी के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों के हटने के बाद उसने डेनमार्क में तीन से 11 अक्टूबर तक होने वाले टीम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें - इस मामले में विराट कोहली को मात देकर टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, बल्ले से मचा रहा है धमाल

थाइलैंड बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लेवास्वदर्कुल ने कहा,‘‘खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। हम खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं।’’ 

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पिछले महीने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद भी थॉमस और उबेर कप फाइनल्स को डेनमार्क के आरहूस में खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें - जन्मदिन के मौके पर ज्वाला गुट्टा ने ब्वॉयफ्रेंड विष्णु विशाल के साथ की सगाई

बीडब्ल्यूएफ के मुताबिक डेनमार्क पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को पृथकवास से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते उनके पास कोविड-19 जांव में नेगेटिव होने के प्रमाण के साथ उपयुक्त यात्रा दस्तावेज हों। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल