1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: विटिंगस से हार का बदला लेकर क्वार्टर फाइनल में प्रणीत

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: विटिंगस से हार का बदला लेकर क्वार्टर फाइनल में प्रणीत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:03 pm IST

वर्ल्ड नम्बर-26 प्रणीत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में विटिंगस को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-11 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

बी. साई प्रणीत- India TV Hindi
बी. साई प्रणीत Image Source : PTI

नानजिंग। डेनमार्क के खिलाड़ी हेंस क्रिस्टियन विटिंगस से पिछले तीनों मैचों में मिली हार का बदला पूरा करते हुए भारतीय खिलाड़ी बी.साई. प्रणीत ने गुरुवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विटिंगस और प्रणीत के बीच हुआ यह चौथा मुकाबला था, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की। 

वर्ल्ड नम्बर-26 प्रणीत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में विटिंगस को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-11 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

विटिंगस के खिलाफ 2013 में फ्रेंच ओपन, 2016 में ऑल इंग्लैंड ओपन और 2017 में डेनमार्क ओपन में खेले गए मुकाबले में प्रणीत ने हार का सामना किया था। प्रणीत का सामना अब अंतिम-8 में जापान के वर्ल्ड नम्बर-7 केंटो मोमोटा से होगा। मोमोटा के खिलाफ प्रणीत ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल