1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हार के बावजूद बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के फाइनल में

हार के बावजूद बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 01:04 pm IST,  Updated : May 13, 2015 01:04 pm IST

म्यूनिख: स्पेन का अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना मंगलवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में जर्मनी के बायर्न म्यूनिख से मिली 2-3 की हार के बावजूद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। पहले चरण

हार के बावजूद...- India TV Hindi
हार के बावजूद बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के फाइनल में

म्यूनिख: स्पेन का अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना मंगलवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में जर्मनी के बायर्न म्यूनिख से मिली 2-3 की हार के बावजूद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। पहले चरण में बार्सिलोना ने अपने घरेलू मौदान नोउ कैम्प स्टेडियम में 3-0 से बायर्न म्यूनिख को हराया था और इस आधार पर टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

बहरहाल, मंगलवार को जावी अलोंसो ने मैच के सातवें मिनट में ही गोल कर बायर्न म्यूनिख को बढ़त दिलाई।

म्यूनिख की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रह सकी और आठ मिनय बाद ही ब्राजीलियाई स्टार नेमार ने गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिला दी।

इसके बाद 29वें मिनट में नेमार ने दूसरा गोल किया। पहले हाफ में 1-2 से पिछड़ने के बाद बायर्न म्यूनिख ने मध्यांतर के बाद आक्रमण और तेज किया। लेवांदोस्की ने 59वें मिनट और फिर थॉमस म्यूलर ने 74वें मिनट में गोल कर अंतत: बायर्न म्यूनिख को 3-2 से जीत दिला दिलाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल