1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में

बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2015 03:27 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 03:29 pm IST

बार्सिलोना: स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-0 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बार्सिलोना ने पहले चरण में पीएसजी को 3-1

बार्सिलोना चैम्पियंस...- India TV Hindi
बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में

बार्सिलोना: स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-0 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बार्सिलोना ने पहले चरण में पीएसजी को 3-1 से हराया था। पिछले आठ सालों में बार्सिलोना सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दूसरे चरण में मंगलवार रात हुए इस मुकाबले में ब्राजीलियाई स्टार नेमार ने दोनों गोल किए। यह दोनों गोल उन्होंने मैच के पहले हाफ में किए।

बार्सिलोना की ओर से मैच का पहला गोल 14वें मिनट में किया गया। आंद्रे इनिस्ता ने दो मिडफील्डरों को छकाते हुए एक शानदार पास नेमार को दिया और उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद गोलपोस्ट में डाल दी।

इसके बाद मध्यांतर से ठीक पांच मिनट पहले नेमार ने दूसरा गोल कर बार्सिलोना को 2-0 से आगे किया।

आखिरी मिनट में भी बार्सिलोना की ओर से लियोनेल मेसी ने एक और शानदार आक्रमण किया लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बगल से मैदान से बाहर चली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।