1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते 30 अगस्त को होने वाली बेल्जियम फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री पर संशय बरकरार

कोरोना के चलते 30 अगस्त को होने वाली बेल्जियम फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री पर संशय बरकरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 04:09 pm IST

ग्रां प्री के महानिदेशक वानेस माएस ने बेल्गा न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘ स्थगन, दर्शकों के बिना इसके आयोजन या रद्द करने, सभी हालात के बारे में सोच विचार किया गया है। "

Formula One Racing- India TV Hindi
Formula One Racing Image Source : GETTY IMAGES

ब्रसेल्स| बेल्जियम फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री के आयोजकों ने कहा कि 30 अगस्त को निर्धारित रेस पर संशय बना हुआ है क्योंकि देश में सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध उस महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

ग्रां प्री के महानिदेशक वानेस माएस ने बेल्गा न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘ स्थगन, दर्शकों के बिना इसके आयोजन या रद्द करने, सभी हालात के बारे में सोच विचार किया गया है। कोई भी कुछ नहीं कह सकता कि साढ़े चार महीनो में हालात क्या होंगे। ’’

पूरी दुनिया में फैली काोविड-19 महामारी के कारण इससे पहले फार्मूला वन की इस सत्र में नौ अन्य रेस पहले ही रद्द या स्थगित की जा चुकी हैं। माएस ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता निश्चित रूप से बेल्जियम के लोगों और दर्शकों का स्वास्थ्य रहेगा। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल