1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इराक में फुटबॉल मैदान में विस्फोट, चार की मौत

इराक में फुटबॉल मैदान में विस्फोट, चार की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2015 07:47 am IST,  Updated : Jul 28, 2015 07:54 am IST

बकूबा, इराक: इराक के अशांत दियाला प्रांत में आज एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। प्रांतीय

इराक में फुटबॉल मैदान...- India TV Hindi
इराक में फुटबॉल मैदान में विस्फोट, चार की मौत

बकूबा, इराक: इराक के अशांत दियाला प्रांत में आज एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

प्रांतीय अभियान कमान के एक कर्नल ने बताया कि अबु सैदा में एक अव्यवसायी कप के फाइनल मैच के दौरान तीन आईईडी विस्फोट हुए। यह इलाका उत्तरपूर्व बगदाद से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

प्रांतीय परिषद के सदस्य अहमद रूबई और प्रंतीय राजधानी बकूबा में अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 10 लोग जख्मी भी हुए हैंं।

समझा जाता है कि कुछ फुटबॉल खिलाड़ी भी हताहतों में शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल