1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक क्वालीफिकेशन से एक जीत दूर भारतीय मुक्केबाज नीरज

ओलंपिक क्वालीफिकेशन से एक जीत दूर भारतीय मुक्केबाज नीरज

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2016 11:50 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 11:50 am IST

नयी दिल्ली: डब्ल्यूबीसी एशियाई चैम्पियन नीरज गोयत ने पेशेवर मुक्केबाजों के लिये वेनेजुएला में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बाकी दो भारतीय मुक्केबाज पहले

Boxer Neeraj Goyat- India TV Hindi
Boxer Neeraj Goyat

नयी दिल्ली: डब्ल्यूबीसी एशियाई चैम्पियन नीरज गोयत ने पेशेवर मुक्केबाजों के लिये वेनेजुएला में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बाकी दो भारतीय मुक्केबाज पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। नीरज (69 किलो) ने यूनान के दिमित्रियोस पीटी को 3-0 से हराया। अब वह जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त अराजिक मारूजान से खेलेंगे जो यूरोपीय चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता हैं। नीरज अगर यह मुकाबला जीत जाते हैं तो ओलंपिक कोटा हासिल कर लेंगे। हारने पर भी उनके पास सेमीफाइनल में हारने वाले मुक्केबाजों के बीच होने वाले बाक्स आफ के जरिये क्वालीफाई करने का मौका होगा।

गौरव बिधूड़ी (52 किलो) और दिलबाग सिंह (81 किलो) हारकर बाहर हो गए। दिलबाग को मोलदोवा के पेत्रू सियोबानू ने 2-1 से हराया जबकि गौरव उक्रेन के मैक्सिम फेटिच से हारकर बाहर हो गए। इस टूर्नामेंट में रियो ओलंपिक के 26 कोटा स्थान दाव पर थे। हैवीवेट (91 किलो) और सुपर हैवीवेट (प्लस 91 किलो) में सिर्फ विजेताओं को ओलंपिक कोटा मिलेगा जबकि बाकी भारवर्ग में तीन तीन कोटा स्थान हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल