1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Boxing Olympic Qualifier : अमित ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

Boxing Olympic Qualifier : अमित ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

 Reported By: IANS
 Published : Mar 09, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 04:11 pm IST

भारतीय मुक्केबाज ने तीसरे और अंतिम राउंड में भी अपने हमले में कोई कमी नहीं आने दी लगातार पंच लगाते हुए टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटा लिया।

Amit Panghal- India TV Hindi
Amit Panghal Image Source : TWITTER- @BOXERPANGHAL

ओम्मान| विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने सोमवार को यहां जारी एशिया/ओसनिया ओलम्पिक क्वालीफायर के 52 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करके आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेल एवं एशियाई खेल चैम्पियन टॉप सीड अमित ने दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन फिलिपिंस के कार्लो पालम को 4-1 से मात दी।

अमित शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर आक्रमण करना जारी रखा और पहले राउंड में 3-2 की बढ़त बना ली। एशियाई खेलों के चैंपियन अमित ने दूसरे राउंड में अपना आक्रमण बरकरार रखा और एक के बाद एक कई पंच लगाए।

अमित ने दूसरे राउंड में 4-1 की शानदार बढ़त बना ली। भारतीय मुक्केबाज ने तीसरे और अंतिम राउंड में भी अपने हमले में कोई कमी नहीं आने दी लगातार पंच लगाते हुए टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटा लिया।

इससे पहले, भारत की उभरती महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी को 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

साक्षी को दक्षिण कोरिया के एजी इम के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से शिकस्त खानी पड़ी। इस हार के साथ ही साक्षी टोक्यो ओलम्पिक का टिकट पाने से चूक गईं।

साक्षी ने 15 साल की उम्र में ही एआईबीए विश्व जूनियर महिला चैंपियनशिप के फाइनल में अमेरिकी नेशनल चैंपियन यारिसेल रमीरेज को मात देकर सनसनी फैला दी थी। लेकिन वह फिलहाल अपने करियर में पहली बार ओलम्पिक खेलने का सपना पूरा नहीं कर पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल