1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप क्वालीफायर्स मुकाबले में ब्राजील ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया

विश्व कप क्वालीफायर्स मुकाबले में ब्राजील ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Jun 05, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 03:29 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील के लिए रिचार्लीसन ने 65वें मिनट में जबकि नेमार ने इंजुरी टाइम में पेनाल्टी पर गोल किया।

Sports, Football, World cup - India TV Hindi
Football   Image Source : GETTY

एवर्टन के फॉरवर्ड रिचार्लीसन और नेमार द्वारा किए गए एक-एक गोल की मदद से ब्राजील ने 2022 विश्व कप के लिए खेले गए साउथ अमेरिकन क्वालीफाइंग ग्रुप में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हरा दिया। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील के लिए रिचार्लीसन ने 65वें मिनट में जबकि नेमार ने इंजुरी टाइम में पेनाल्टी पर गोल किया।

फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स में ब्राजील की पांच मैचों में यह पांचवीं जीत है। टीम के पांच मैचों से 15 अंक है और वह 10 टीमों की अंकतालिका में टॉप पर है। अर्जेंटीना की दूसरे नंबर पर है। इक्वाडोर चार मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।

ब्राजील को अब अपना अगला मुकाबला आठ जून को पराग्वे के खिलाफ जबकि इक्वाडोर को उसी दिन के पेरू के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल