1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंडर-20 विश्व कप 30 मई से 20 जून के बीच खेला जाऐगा

अंडर-20 विश्व कप 30 मई से 20 जून के बीच खेला जाऐगा

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 08:11 am IST,  Updated : May 01, 2015 08:11 am IST

रियो डी जनेरियो: ब्राजील ने फीफा अंडर-20 विश्व कप के लिए स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले अपने स्टार स्ट्राइकर ज्यां कार्लोस को वापस बुला लिया। फीफा अंडर-20 विश्व कप का

ब्राजील ने अंडर-20...- India TV Hindi
ब्राजील ने अंडर-20 विश्व कप के लिए कार्लोस को बुलाया

रियो डी जनेरियो: ब्राजील ने फीफा अंडर-20 विश्व कप के लिए स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले अपने स्टार स्ट्राइकर ज्यां कार्लोस को वापस बुला लिया। फीफा अंडर-20 विश्व कप का आयोजन अगले महीने न्यूजीलैंड की मेजबानी में होना है।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल की यूथ रैंक में 2010 से शामिल 18 वर्षीय कार्लोस यूरोपीय क्लबों के लिए खेलने वाले उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें ब्राजीलियाई कोच एलेक्सांद्रे गैलो ने अपनी 26 सदस्यीय टीम में चुना है।

 

हालांकि इस ब्राजीलियाई टीम को 16 मई तक 21 सदस्यीय कर दिया जाएगा।

अंडर-20 विश्व कप 30 मई से 20 जून के बीच खेला जाएगा। पांच बार की चैम्पियन ब्राजीलियाई टीम को इस बार नाइजीरिया, हंगरी और उत्तर कोरिया के साथ ग्रुप-ई में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल